Saturday, May 16, 2026

महाराष्‍ट्र के नासिक में एक अस्‍पताल के बाहर ऑक्‍सीजन सिलेंडर लीक होने से 24 लोगों की मौत के दो दिन बाद इस हादसे का वीडियो सामने आया है. यह हादसा नासिक के जाकिर हुसैन म्‍युनिसिपल अस्‍पताल में  बुधवार को हुआ था और इसके चलते अस्‍पताल में ऑक्‍सीजन की आपूर्ति करीब आधा घंटे तक बाधित रही थी. हादसे के आए विजुअल्‍स में पूरे एरिया में सफेद धुएं को उठते हुए देखा जा सकता है.

अब नए CCTV फुटेज में उस स्‍थान को अच्‍छी तरह से देखा जा सकता है जहां यह हादसा हुआ. इसमें दो लोग उस टैंकर के पास खड़े है जिससे गैस को एक पाइप के जरिये अस्‍पताल में ट्रांसफर किया जा रहा है. अचानक गैस लीक होने लगती है और टैंकर के पास खड़े लोग बचाव में भागने लगते हैं.

महाराष्‍ट्र सरकार ने सात सदस्‍यीय समिति का गठन कर मामले की जांच के आदेश दिए है. कमेटी नासिक के डिवीजनल कमिश्‍नर राधाकृष्‍ण गामे की अध्‍यक्षता में गठित की गई है और इसे 15 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करना है. स्‍थानीय पुलिस ने भी इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. यह हादसा ऐसे समय सामने आया है जब कोरोना महामारी महाराष्‍ट्र सहित पूरे देश में कोरोना महामारी चरम पर है और अस्‍पताल बेड, दवाओं और ऑक्‍सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं.

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
The Leadership and Ethical Business Model of Arun Gee
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
Delhi Property Tax Rates Likely To Go Up Marginally
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया