Sunday, April 19, 2026

दिल्ली सरकार ने स्कूलों को ये सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि उच्च माध्यमिक वर्ग के छात्र रोजाना कक्षाओं में आएं और शिक्षक छात्रों की सौ फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित करने की कोशिश करें. साथ ही पाठ्यक्रम को भी वक्त पर पूरा करें. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने घोषणा की कि वो 26 अप्रैल से बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा. दिल्ली के शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने शनिवार को आगामी परीक्षाओं की आवश्यक तैयारियों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की.

दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि बैठक में शिक्षा सलाहकार शैलेन्द्र शर्मा तथा अतिरिक्त निदेशक (स्कूल) रीता शर्मा शामिल हुईं. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण काफी वक्त के बाद स्कूल नौवीं से 12वीं के छात्रों के लिए खोले गए अब नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्रों के लिए स्कूल 14फरवरी से खुल रहे हैं.

बयान के अनुसार,‘‘ शिक्षा निदेशालय ने स्कूल प्रमुखों से ये सुनिश्चित करने को कहा है कि उच्च माध्यमिक वर्ग ,कक्षा 10 और 12 के छात्र रोजाना कक्षाओं में आएं.” इसमें कहा गया,‘‘ अगले दो माह तक शिक्षक छात्रों की सौ प्रतिशत उपस्थिति की कोशिश करें और समय का इस्तेमाल पाठ्यक्रम पूरा करने तथा रिवीजन और प्रैटिकल्स के जरिए छात्रों को परीक्षाओं के लिए तैयार कराने में करें.” बैठक में ये भी कहा गया कि प्रायोगिक कार्य में ज्यादा ध्यान दिया जाएगा.

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
The Leadership and Ethical Business Model of Arun Gee
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
Dollar Consolidates, Still in Demand
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.