Wednesday, January 14, 2026

मुंबई में रातभर से लगातार तेज बारिश हो रही है. यहां पिछले तीन घंटे लगातार भारी बारिश से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. मौसम विभाग ने पहले से ही 4 और 5 अगस्त के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है, जिसे देखते हुए मुंबई बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) के साथ फायर ब्रिगेड और NDRF को सतर्क रहने को कहा गया है.

मौसम विभाग ने मंगलवार की तड़के सुबह तीन बजे बताया है कि पिछले तीन घंटों में मुंबई और आसपास के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है, वहीं और भी तेज बारिश का अनुमान है, ऐसे में मुंबई को रेड अलर्ट पर रखा गया है. IMD ने बताया कि तड़के सुबह दो घंटों तक बिजली कड़कने और बादल गरजने की आवाजें सुनाई देती रहीं.

पिछले कुछ घंटों की बारिश में गोरेगांव, किंग सर्कल, हिंदमाता, दादर, शिवाजी चौक, शेल कॉलोनी, कुर्ला एसटी डिपो, बांद्रा टाकीज़ और सायन रोड 24 पर जलजमाव हो गया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दिन में साढ़े 12 बजे के आस-पास समुद्र में 4.45 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं. बीएमसी ने लोगों को बीच पर या फिर निचले इलाकों में न जाने को कहा है. वहीं, अगले दो दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. विभाग ने मछुआरों को चेतावनी जारी की है. यहां 4, 5 और 6 अगस्त को 45-55 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

मुंबई के अलावा विभाग ने ठाणे, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है. मुंबई में सोमवार की सुबह आठ बजे से मंगलवार की सुबह तीन बजे तक 140.5 mm तक बारिश हुई है. पूर्वी और पश्चिमी उपनगरीय इलाकों में क्रमश: 84.77 mm और 79.27 mm बारिश हुई है.

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Dubai 22K gold price touches Dh200 a gram for first time in nine years
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi