Thursday, January 22, 2026

 

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) का कहर दिखना शुरू हो गया. अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना के मामलों में तेजी आई है. सरकारें कड़े प्रतिबंध लागू करने के लिए विवश है. यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के कई राज्यों में कोरोना के मामले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद कई उड़ानों को रद्द (Flights Cancelled) किया गया है. ये फ्लाइट्स ऐसे समय रद्द हुई हैं जब क्रिसमस के मौके पर दुनियाभर के सैलानी ट्रैवल पर निकलते हैं. उड़ानें रद्द होने से मुसाफिर निराश हैं.

मौजूदा समय यात्रा के लिहाज से साल के सबसे व्यस्त समय में से एक है. शुक्रवार से करीब 11,500 उड़ानों को रद्द किया गया है जबकि हजारों फ्लाइट्स की उड़ान में देरी हुई है. कई एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में तेजी के चलते स्टाफ की कमी हो गई है.

उड़ानों पर नजर रखने वाली फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, इसका असर दुनियाभर में पड़ा है. सोमवार को करीब तीन हजार उड़ानों को रद्द किया जबकि मंगलवार को 1100 और फ्लाइटों को रद्द किया गया है.

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Dubai 22K gold price touches Dh200 a gram for first time in nine years
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi