Saturday, May 2, 2026

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका शीर्ष पर है. इस बीच, ट्रंप सरकार ने अमेरिकी राज्यों से एक नवंबर तक COVID-19 की संभावित वैक्सीन  के वितरण के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है. डलास स्थित होलसेलर McKesson Corp ने ट्रंप सरकार के साथ एक सौदा किया है. वह कोरोना वायरस वैक्सीन के आने पर वितरण केंद्र स्थापित करने के लिए जरूरी मंजूरी का अनुरोध करेगा.

सेंटर फॉर डिसिस कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने 27 अगस्त को राज्यों को भेजे पत्र में कहा, “वितरण व्यवस्था को लेकर अनुमतियां हासिल करने में लगने वाला सामान्य समय इस सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की सफलता के रास्ते में बाधा खड़ा कर सकता है.” उन्होंने कहा कि सीडीसी  इन वितरण सुविधाओं के लिए आवेदन में तेजी लाने के खातिर आपसे मदद की आग्रह करता है.

रेडफील्ड ने राज्यों से कहा कि इन वितरण इकाइयों को एक नवंबर 2020 तक पूरी तरह से परिचालन में लाया जाना है. इसे देखते हुए राज्यों को ऐसे नियमों या शर्तों को हटाने पर विचार करना चाहिए, जो इसके रास्ते में बाधा बने.

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
The Leadership and Ethical Business Model of Arun Gee
सोना-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया