Thursday, January 15, 2026

दुनियाभर के कई देश कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह जूझ रहे हैं. भारत समेत कई अन्य देशों में रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन Sputnik V का क्लीनिकल ट्रायल इस महीने शुरू होगा. रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  किरिल दिमित्रेव ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फिलिपींस, भारत और ब्राजील में वैक्सीन का क्लीनिल ट्रायल इस महीने से शुरू होगा.

दिमित्रेव ने कहा, “पंजीकरण के बाद वैक्सीन का अध्ययन 26 अगस्त को शुरू किया गया था. इसमें 40,000 से ज्यादा लोग शामिल थे. सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फिलिपींस, भारत और ब्राजील में वैक्सीन का क्लीनिल ट्रायल इस महीने शुरू होगा. फेज 3 ट्रायल के शुरुआती नतीजे अक्टूबर-नवंबर में प्रकाशित होंगे.”

भारत में Sputnik V के स्थानीय उत्पादन को लेकर रूस, भारत सरकार और देश की प्रमुख दवा कंपनियों से बातचीत कर रहा है.

Sputnik V को 11 अगस्त को रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पंजीकृत किया गया था और कोरोना के खिलाफ यह दुनिया की पहली पंजीकृ़त वैक्सीन (टीका) है. ‘स्पुतनिक-वी’ को रूस की गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इपीडेमीलॉजी एंड माइक्रोबॉयोलॉ़जी और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) ने विकसित किया है.

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
Dubai 22K gold price touches Dh200 a gram for first time in nine years
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ