Wednesday, January 14, 2026

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। कई नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बारिश और बाढ़ के चलते कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। रायगढ़ में हुए तीन भूस्खलन में अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू के लिए स्थानीय प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ और नौसेना की टीमें भी तैनात कर दी गई है। बाढ़ के चलते कई रूटों पर रेल सेवा भी निरस्त कर दी गई है। वहीं पुणे स्थित 12 ज्योतिर्लिगों में से एक भीमाशंकर के गर्भगृह तक पानी घुस गया है। मुंबई के गोवंडी इलाके में इमारत ढहने से 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू में प्रशासन की मदद के लिए वेस्टर्न नेवल कमांड मुंबई ने फूड रेस्क्यू टीम और हेलिकॉप्टर भेजे हैं। 7 नौसैनिक रेस्क्यू टीमें सड़कमार्ग से रत्नागिरी और रायगढ़ जिले में भेजी गई हैं।

महाराष्ट्र रायगढ़ में बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। यहां तीन जगह हुए भूस्खलन में 36 की मौत हो चुकी है। भारतीय नौसेना ने प्रभावित इलाकों की एरियल सर्वे के दौरान तस्वीर ली है जिसमें अधिकतर इलाका पूरी तरह जलमग्न दिख रहा है।

Tags: ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
Dollar Consolidates, Still in Demand
सोना-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे
Delhi Property Tax Rates Likely To Go Up Marginally
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.