Sunday, February 15, 2026

अपने तीन दिवसीय यूरोप दौरे को खत्म कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली लौट आए हैं. दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिन में 7 से 8 बैठकें करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी मानसून सीजन और हीट वेव की तैयारियों के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री का तीन दिवसीय यूरोप दौरा खत्म हो गया है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को स्वदेश रवाना हुए थे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट करके यह जानकारी दी, साथ ही उन्होंने यहां से रवाना होने के लिए विमान में सवार होने से ठीक पहले हाथ हिला कर अभिवादन करते हुए पीएम मोदी की एक तस्वीर भी साझा की.

प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन देशों की तीन दिन की यात्रा बेहद सार्थक रही. इस यात्रा से व्यापार एवं निवेश संबंध आगे बढ़े, नयी हरित साझेदारियां बनीं, नवोन्मेष तथा कौशल विकास के लिए सहयोग को बढ़ावा मिला साथ ही यूरोपीय साझेदारों के साथ सहयोग को और प्रगाढ़ करने का मौका मिला.’

इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि उनकी फ्रांस की यात्रा ‘बेहद सार्थक’ रही. उन्होंने ट्वीट किया, ‘फ्रांस की मेरी यात्रा संक्षिप्त किंतु बेहद सार्थक रही. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मुझे विभिन्न विषयों पर बातचीत का मौका मिला. मैं गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए उनका और फ्रांस की सरकार का आभार व्यक्त करता हूं.’

पीएम मोदी यूरोप के तीन देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव पर डेनमार्क से पेरिस आये थे. प्रधानमंत्री ने बुधवार को यहां मैक्रों से मुलाकात की और द्विपक्षीय तथा आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया.

दोनों नेताओं की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होने से पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एलिसी पैलेस में मोदी और मैक्रों ने अकेले बातचीत भी की थी. पीएम मोदी की यह यात्रा यूक्रेन संकट के बीच और ऐसे वक्त में हो रही है, जब रूस के खिलाफ यूरोप लगभग एकजुट है.

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
Dollar Consolidates, Still in Demand
The Leadership and Ethical Business Model of Arun Gee
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
Delhi Property Tax Rates Likely To Go Up Marginally
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में