Thursday, April 23, 2026

कोरोना संकट के बीच बिहार के लिए खुशखबरी है. दरभंगा एयरपोर्ट से जल्द ही विमान सेवा शुरू हो सकती है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने मंगलवार को बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ानें शुरू होंगी. दरभंगा एयरपोर्ट से रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत जल्द विमानों की उड़ान शुरू होंगी.

उड्डयन मंत्रालय बिहार सरकार के सहयोग से जल्ह ही दरभंगा एयरपोर्ट से देश के दूसरे हवाई अड्डों तक हवाई संपर्क मुहैया कराया जाएगा. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट पर 92 करोड़ रुपये की लागत से सिविल एन्क्लेव का निर्माण किया जा रहा है. एक ऐसी बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है जहां कार पार्किंग की व्यवस्था होगी.

भारतीय वायु सेना से संबंधित दरभंगा एयरपोर्ट पर 9000 फीट का रनवे है. उड़ान योजना के तहत स्पाइसजेट के विमान यहां से उड़ान भरेंगे. स्पाइसजेट के विमान दिल्ली से दरभंगा के बीच उड़ान भरेंगे.

दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सेवा कब शुरू होगी, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि दरभंगा एयरपोर्ट से अक्टूबर से विमान सेवाएं शुरू हो सकती हैं. स्पाइज जेट को दरभंगा एयरपोर्ट से रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत विमान सेवाएं शुरू करने की इजाजत दी गई है.

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
सोना-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
Dollar Consolidates, Still in Demand