Sunday, May 10, 2026

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर एक बार फिर चरम की ओर है. कोविड-19 के नए मामलों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है. देशभर में गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 90,928 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जो बुधवार की तुलना में 56.5 फीसदी अधिक है. कल 58,097 नए कोरोना केस रिपोर्ट हुए थे. पिछले 24 घंटे में 325 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है. देश में कोरोना से जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा 4,82,876 पर पहुंच गया है.

कोरोना के नए मामलों में भारी उछाल के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की कम संख्या से देश में एक्टिव केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2,85,401 हो गई है अर्थात् 2,85,401 मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है.

बीते 24 घंटे के दौरान 19,206 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं. वहीं, अब तक कुल 3,43,41,009 लोग कोरोना को हारकर जंग जीतने में कामयाब रहे. रिकवरी रेट मौजूदा समय में 97.81 प्रतिशत पर आ गई है.

संक्रमण दर की बात करें तो दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 6.43 फीसदी पर पहुंच गई है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.47 प्रतिशत है.

देशव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत, अब तक लोगों को वैक्सीन की कुल 1,48,67,80,227 खुराकें दी जा चुकी हैं. इसमें पिछले 24 घंटे में दिए गए 91,25,099 डोज भी शामिल हैं. बुधवार के दौरान 14,13,030 टेस्ट किए गए.

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
Dubai 22K gold price touches Dh200 a gram for first time in nine years
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे
The Leadership and Ethical Business Model of Arun Gee
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
सोना-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल