Thursday, January 22, 2026

गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गइ है. कांग्रेस के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया. इसी क्रम में शंकर सिंह वाघेला ने एनसीपी से इस्तीफा दे दिया है.

गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गइ है. कांग्रेस के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया. इसी क्रम में शंकर सिंह वाघेला ने एनसीपी से इस्तीफा दे दिया है. गौरतलब है कि राज्य से चार राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होने हैं. गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस विधायक अक्षय पटेल और जीतू चौधरी ने बुधवार को उनसे मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया. त्रिवेदी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. अब वे विधायक नहीं है.”

पटेल वडोदरा की कर्जन सीट का और चौधरी वलसाड की कपराडा सीट का प्रतिनिधित्‍व करते थे.इससे पहले मार्च में भी कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था. राज्य की 183 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ बीजेपी के 103 और विपक्षी दल कांग्रेस के 66 विधायक हैं. राज्य से राज्यसभा की चार सीटों के लिए हाल ही में भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों की घोषणा की है. बीजेपी ने अभय भारद्वाज, रमीला बारा और नरहरि अमीन को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल और भरतसिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है.

Tags: ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में