Saturday, May 9, 2026

अब संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) तेजी से फैल रहा है.  वहां आ रहे नए मामलों में 73.2 फीसदी मामले इसी नए वैरिएंट से जुड़े हैं. अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को इसकी सूचना दी है. उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी अगले साल में महामारी को समाप्त करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने का आह्वान किया है.

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि नए वैरिएंट की वजह से कोविड मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जिसके कारण कुछ देशों में कठोर प्रतिबंधों की वापसी हुई है लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन की ऐसी कोई योजना नहीं है जिससे कि देश में लॉकडाउन लगाया जा सके.

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कहा है कि शनिवार को समाप्त हुए पिछले सप्ताह में अमेरिका में नए कोविड मामलों में 73.2 प्रतिशत हिस्सा ओमिक्रॉन वैरिएंट का है. देश के कुछ क्षेत्रों  (पैसिफिक नॉर्थवेस्ट, साउथ और मिडवेस्ट) के कुछ हिस्सों में पहले से ही 90 प्रतिशत से अधिक मामले नए संक्रमण के हैं.

जो बाइडेन मंगलवार को कोविड-19 पर देश को संबोधित करने वाले हैं. इससे तीन दिन पहले उनके साथ करीब आधा घंटा तक रहे एक मिड लेवेल ऑफिसर जो पूरी तरह से वैक्सीनेटेड है, को कोविड पॉजिटिव पाया गया है. हालांकि, अभी तक जो बाइडेन का कोविड टेस्ट पॉजिटिव नहीं आया है.

प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि ओमिक्रॉन  अधिक संक्रामक हो सकता है और संभवतः टीकों के खिलाफ भी प्रतिरोधी हो सकता है. हालांकि, इस संकेत के बावजूद यह डेल्टा वैरिएंट से अधिक गंभीर नहीं है. नवंबर के आखिरी हफ्ते में दक्षिण अफ्रीका में इस नए वैरिएंट का पता चला था. तब से यह दुनिया भर के कई देशों में पहुंच चुका है.

Tags: ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Dollar Consolidates, Still in Demand
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Delhi Property Tax Rates Likely To Go Up Marginally
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
Dubai 22K gold price touches Dh200 a gram for first time in nine years
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे