Thursday, March 5, 2026

नए आईटी नियमों  का पालन नहीं करना माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) को भारी पड़ गया है और अब उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्विटर का कानूनी संरक्षण खत्म हो गया है और अब इसको कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा.

नए आईटी नियमों को लागू नहीं करने पर एक्शन

ट्विटर  की ओर से 25 मई से लागू हुए नए आईटी नियमों  का अनुपालन अब तक नहीं किया गया है और इसको लेकर सरकार की ओर से यह एक्शन लिया गया है. अब ट्विटर के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है और और पुलिस पूछताछ भी कर सकती है.

ट्विटर समेत 9 पर यूपी पुलिस ने दर्ज किया केस

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद  स्थित लोनी में मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई मामले को सांप्रदायिक रंग देने के आरोप में पुलिस ने ट्विटर और अन्य 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर  दर्ज किया है. इन सभी पर धार्मिक भावना को भड़काने का आरोप लगाया गया है.

दरअसल, सोशल मीडिया  पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम बुजुर्ग को कुछ युवक पीटते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि मुस्लिम होने के कारण बुजुर्ग को पीटा जा रहा है, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद यह पाया कि यह दो परिवारों की आपसी रंजिश का मामला है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर इसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है.

Tags: ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
The Leadership and Ethical Business Model of Arun Gee
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
Dollar Consolidates, Still in Demand
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?