Monday, May 4, 2026

भारत और नेपाल  ने दोनों देशों के बीच हवाई सेवा फिर से शुरू करने पर सहमति जताई है. फ़िलहाल प्रतिदिन दोनों तरफ़ से एक फ़्लाइट ही चलेगी. भारत की तरफ़ से सिर्फ एअर इंडिया की फ़्लाइट काठमांडू के लिए उड़ान भरेगी. इस विमान में भारतीय, नेपाली, OCI/PIO और भारतीय वीजा वाले यात्रियों को ही सफर करने की इजाज़त होगी. टूरिस्ट वीज़ा वाले यात्रियों को फिलहाल इंतजार करना होगा, उन्हें इसके तहत यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है. फ्लाइट सर्विस के तहत सभी मेडिकल प्रोटोकॉल के साथ एअर बबल के तहत हवाई सेवा शुरू होगी. कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के बाद हवाई सेवा पूर्णत: बंद कर दी गई थी.

विदेश मंत्रालय  के सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि भारत और नेपाल ने द्विपक्षीय व्यवस्था के तहत हवाई सेवा फिर से शुरू करने का फैसला किया है, जैसा कि हमने कई देशों के साथ किया है. सूत्रों ने बताया कि हमने कुछ समय पहले नेपाल को प्रस्ताव दिया था और नेपाल ने भारतीय विदेश सचिव के दौरे के बाद  अब यह मंजूरी दी है. विदेश सचिव ने अपनी हालिया यात्रा के दौरान, नेपाल के साथ भारत के विशेष संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला था और लोगों के लिए उसे जरूरी बताया था.

Tags: , , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Dollar Consolidates, Still in Demand
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट