Friday, April 10, 2026

 

देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 30 हजार, 615 नए मामले सामने आए हैं, जो कल के मुकाबले 11.7 फीसदी ज्यादा हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़ 27 लाख, 23 हजार 558 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 514 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 9 हजार 872 लोगों की मौत हो चुकी है. आज के आंकड़े में केरल से मौत के 130 बैकलॉग आंकड़े भी जुड़े हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 3,70,240 रह गई है. एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.87 फीसदी रह गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट बढ़कर 97.94 फीसदी पर आ गया है.  पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 52 हजार 887 मरीज ठीक हुए हैं जो नए मरीजों की संख्या से डेढ़ गुना से भी ज्यादा है. अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 18 लाख, 43 हजार, 446 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.

देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 2.45 फीसदी रिकॉर्ड की गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 3.32 फीसदी रह गई है. अब तक (15 फरवरी तक) देश में कुल 75.42 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है. पिछले 24 घंटों के अंदर 12,51,677 सैंपल की जांच की गई है.

मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 173.86 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटों में देशभर में वैक्सीन की कुल 41,54,476 खुराक लोगों को दी गई है.

 

Tags: , , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Delhi Property Tax Rates Likely To Go Up Marginally
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Dubai 22K gold price touches Dh200 a gram for first time in nine years
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
सोना-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?