Thursday, April 9, 2026

यूक्रेन में रूस की ओर से युद्ध (Ukraine-Russia War) छेड़े जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गुरुवार शाम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) और संबंधित अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे. इस बैठक में रूस-यूक्रेन संकट के आर्थिक प्रभाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के असर को कम करने के तरीकों को लेकर चर्चा की जाएगी. रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के आदेश के बाद एक विशेष सैन्य अभियान के तहत गुरुवार को यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइलें दागीं और यूक्रेन के तट पर अपने सैनिकों को उतारा. पूर्वी यूरोपीय देश पर रूस के हमले से बाजारों में हलचल मच गई है.इस घटनाक्रम के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,700 अंक से अधिक टूट गया.

इससे पहले, यूक्रेन के हवाई क्षेत्र बंद (Ukraine Airspace) किए जाने के बाद भारतीय दूतावास ने कहा कि भारतीय नागरिकों को लेने के लिए कीव जाने वाली विशेष उड़ानें रद्द कर दीं. भारत अब एयर इंडिया की उड़ान के वापस आने के बाद और बंद यूक्रेनी हवाई क्षेत्र के कारण दिल्ली से अपने नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक मार्गों की तलाश कर रहा है.

सूत्रों ने कहा कि इस बीच, आकस्मिक योजनाओं पर काम करने और निकलने के वैकल्पिक रास्तों की तलाश के लिए विदेश मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठकें की जा रही हैं. विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि रूसी भाषा के कई अधिकारियों को यूक्रेन में भारत के दूतावास भेजा गया है और यूक्रेन के पड़ोसी देशों में तैनात किया जा रहा है.

भारतीय दूतावास ने भी छात्रों और देश में रहने वाले अन्य लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. कीव रूस द्वारा लक्षित शहरों में से एक था.

भारतीय दूतावास ने चेतावनी दी कि “कीव की यात्रा करने वाले नागरिकों, जिनमें कीव के पश्चिमी हिस्सों से यात्रा करने वाले लोग भी शामिल हैं, को अस्थायी रूप से अपने-अपने शहरों में लौटने की सलाह दी जाती है.” वहीं यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने परामर्श में कहा कि सायरन/बम की चेतावनी सुनने वाले लोग बम से बचाव वाले नजदीकी आश्रय में पहुंचें.

Tags: , , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
The Leadership and Ethical Business Model of Arun Gee
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
Dollar Consolidates, Still in Demand
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
Dubai 22K gold price touches Dh200 a gram for first time in nine years