Tuesday, February 3, 2026

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा आयोजित कोविड -19 पर दूसरे ग्लोबल वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. बता दें कि पीएम ने साल 2021 के सितंबर माह में आयोजित पहले वैश्विक शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया था.

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर 12 मई को दूसरे वैश्विक COVID वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.” इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने कहा कि “समिट का इरादा कोविड महामारी की निरंतर चुनौतियों का समाधान करने और एक मजबूत वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था का निर्माण करने के लिए नई कार्रवाइयों को बढ़ावा देना है,”.

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी

बयान के अनुसार, पीएम शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में ‘महामारी की रोकथाम और तैयारी को प्राथमिकता’ विषय पर भाषण देंगे. बयान में कहा गया है, “भारत सुरक्षित और किफायती टीकों, दवाओं, परीक्षण और उपचार के लिए कम लागत वाली स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के विकास, जीनोमिक निगरानी और स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए क्षमता निर्माण की आपूर्ति करके महामारी से निपटने के लिए चल रहे वैश्विक प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.” भारत डब्ल्यूएचओ के केंद्र में होने के साथ वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने और सुधारने के उद्देश्य से बहुपक्षीय मंचों में भी सक्रिय रूप से लगा हुआ है.

इस समिट में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी भाग लेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 2,505 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 52 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई. जबकि कुल मामलों की संख्या 43,112,690 है, कुल मौतों की संख्या 522,864 है. मंत्रालय के अनुसार, कुल ठीक होने वालों की संख्या 42,557,939 थी।

Tags: , , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे
Dollar Consolidates, Still in Demand
Dubai 22K gold price touches Dh200 a gram for first time in nine years
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
Delhi Property Tax Rates Likely To Go Up Marginally
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025