Monday, March 16, 2026

हर रोज के खाने का खर्चा पांच से छह हजार रुपये आता है जो कि सभी कर्मचारी मिलकर वहन करते हैं, खाना पकाने का जिम्मा भी कर्मचारी निभा रहे

घर वापस जा रहे लाखों मजदूरों को खाना खिलाने की एक से बढ़कर एक मिसाल आम नागरिकों ने पेश की हैं. ऐसी ही एक नज़ीर उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगर निगम की है. लॉकडाउन के दौरान सरकारी बजट की आस न रखकर खुद नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने सामुदायिक रसोई बनाई. वे अपनी जेब से चंदा देकर घर वापस लौट रहे दो से तीन हजार मजदूरों को रोज खाना बांट रहे हैं.

अयोध्या नगर निगम के कमिश्नर आनंद शुक्ला बताते हैं कि ”रोज अपनी क्षमता के मुताबिक हम लोग चंदा इकट्ठा करते हैं, फिर खाना बंटवाते हैं. हर रोज के खाने का खर्च पांच से छह हजार रुपये आता है. यह कर्मचारियों के आपसी चंदे से जुटता है.”

यही नहीं अयोध्या में घूमने वाले जानवरों को भी चारा मिलता रहे इसके लिए भी निगम के कर्मचारियों ने कोशिश की है. नगर निगम के कम्युनिटी किचन में खाना बनाने वाले भी निगम के कर्मचारी हैं जो पूरी सतर्कता और एहतियात बरतते हुए साफ सुधरा खाना पकाते हैं.

कमिश्नर आनंद शुक्ला बताते हैं कि ”फैजाबाद-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी तादाद में मजदूरों को आता देखकर हम लोगों ने सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की.”

Tags:

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
सोना-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट
Delhi Property Tax Rates Likely To Go Up Marginally
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया