Saturday, May 2, 2026

COVID-19 महामारी के दौरान कन्या भ्रूण हत्या नियमों के निलंबन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. शीर्ष अदालत ने आज (सोमवार) सुनवाई की.

इस दौरान कोर्ट ने PCPNDT एक्ट पर 4 अप्रैल की अधिसूचना पर रोक लगाने से इंकार कर दिया. SC ने कहा कि इस स्तर पर हस्तक्षेप करना संभव नहीं होगा. अभी एक राष्ट्रीय संकट है. डॉक्टरों की सेवाओं को महामारी के लिए संरक्षित करने की आवश्यकता है।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व अन्य को नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वैसे भी ये निलंबन 30 जून तक ही है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह मुद्दा उठाने की स्वतंत्रता भी दी है. अगर अधिसूचना 30 जून से आगे बढ़ाई गई तो यह मुद्दा उठाने की स्वतंत्रता है. अब इस मामले में सुनवाई जुलाई के तीसरे सप्ताह में होगी.

अप्रैल की अधिसूचना में प्रयोगशालाओं, क्लीनिकों में पंजीकरण और पूर्व गर्भाधान, गर्भावस्था आदि से संबंधित रिकॉर्ड  के रखरखाव के नियमों को निलंबित कर दिया है.

Tags:

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे
The Leadership and Ethical Business Model of Arun Gee
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi