Sunday, March 29, 2026

UNHRC के 43वें सत्र में पाकिस्तान ने कश्मीर का मुद्दा उठाया. भारत के स्थाई प्रतिनिधि सेंथिल कुमार ने इसका जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान लगातार मानवाधिकार फोरम और उसके मंच का गलत उपयोग करता रहा है.

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर का मुद्दा उठाने पर जमकर लताड़ लगाई है. भारत ने कहा कि “खुद नरसंहार को प्रायोजित करने वाले देश में इतनी हिम्मत है कि वो दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं और सलाह दे रहा है. यह गंभीर चिंता का विषय है. UNHRC के 43वें सत्र में पाकिस्तान ने कश्मीर का मुद्दा उठाया. भारत के स्थाई प्रतिनिधि सेंथिल कुमार ने इसका जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान लगातार मानवाधिकार फोरम और उसके मंच का गलत उपयोग करता रहा है. पाकिस्तानी को किसी को अनचाही सलाह देने से पहले अपनी यहां मानवाधिकार की गंभीर स्थिति पर गौर पर करना चाहिए.

पाकिस्तान में मानवता के खिलाफ हो रहे अपराधों पर परिषद का ध्यान आकर्षित करते हुए भारत ने कहा कि गायब होने की घटनाएं, सरकार द्वारा प्रायोजित हिंसा, बड़े पैमाने पर विस्थापन, हत्याएं, सैन्य अभियान, डिटेनशन सेंटर और मिलेट्री कैंप ब्लूचिस्तान में रोज की कहानी हो गए हैं.

पिछले साल अगस्त में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले पर कुमार ने कहा कि इसका कोई बाहरी प्रभाव नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के शांति और समृद्धि में बाधा डालने की “नापाक कोशिशों” के बावजूद लोग आगे बढ़ रहे हैं.

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
The Leadership and Ethical Business Model of Arun Gee
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
Dubai 22K gold price touches Dh200 a gram for first time in nine years
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
सोना-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे