Tuesday, May 12, 2026

हेटेरो लैब्स ने कोविफोर (Remdesivir) की 20 हज़ार वियाल तैयार करके भारत के 5 राज्यों को भेज दिया है. इनमें  हैदराबाद, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु और महाराष्ट्र शामिल है.

अगली खेप को कोलकाता, इंदौर, भोपाल, लखनऊ, पटना, भुवनेश्वर, रांची, विजयवाड़ा, कोचीन, त्रिवेंद्रम और गोवा में अगले एक हफ्ते में भेजा जाएगा. हेटेरो हेल्थकेयर ने अगले एक हफ्ते में एक लाख Vial तैयार करने का टारगेट रखा है. बता दें कि एक वियाल की कीमत 5400 रुपये है और एक मरीज़ को 6 वियाल की जरूरत पड़ती है.

DCGI ने Remdesivir बनाने की अनुमति सिप्ला और हेटेरो हेल्थकेयर को दी है. बता दें कि इस इमरजेंसी का इस्तेमाल इमरजेंसी के दौरान किया जाता है. समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार हेटेरो हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक एम श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, “भारत में कोविफोर को पेश करना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से इस समय चिकित्सा ढांचे पर काफी दबाव है.”

बताते चलें कि कोविफोर रेमडेसिवीर का पहला जेनेरिक संस्करण है. कंपनी ने बयान में कहा कि इसका इस्तेमाल बालिगों और बच्चों, अस्पतालों में गंभीर संक्रमण की वजह से भर्ती मरीजों के इलाज में किया जा सकता है.

Tags: ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

सोना-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
Delhi Property Tax Rates Likely To Go Up Marginally
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
Dollar Consolidates, Still in Demand