Tuesday, March 10, 2026

चिंताजनक बात यह है कि अगर यही रफ्तार रही, तो 12 से 13 लाख का आंकड़ा पार करने में सिर्फ दो दिन लगेंगे, और हम शनिवार (25 जुलाई) सुबह 13 लाख का आंकड़ा पार कर चुके होंगे.

भारत में कोरोनावायरस से हालत हर रोज़ पहले से बदतर होती जा रही है. देश में गुरुवार तक सामने आए कुल कोरोना मरीज़ों की संख्या 12 लाख के पार पहुंच चुकी है. पहले एक लाख COVID-19 केस  सामने आने में 110 दिन लगे थे, और उसके बाद दो लाख मामले तक पहुंचने में हमारे मुल्क को 15 दिन का समय लगा था. इसके बाद हर एक लाख मामलों में लगने वाला समय घटता चला गया, और स्थिति गंभीर से गंभीरतर होती चली गई. तीन लाख केस तक पहुंचने में हमें 10 दिन लगे, चार लाख तक आठ दिन, पांच लाख तक छह, छह लाख तक पांच, सात लाख केस तक पांच, और आठ लाख मामलों तक पहुंचने में चार दिन लगे थे. इसके बाद प्रत्येक एक लाख मामलों के लिए देश को सिर्फ तीन दिन का वक्त लगा.

चिंताजनक बात यह है कि अगर यही रफ्तार रही, तो 12 से 13 लाख का आंकड़ा पार करने में सिर्फ दो दिन लगेंगे, और हम शनिवार (25 जुलाई) सुबह 13 लाख का आंकड़ा पार कर चुके होंगे.

गुरुवार यानी 23 जुलाई को पिछले 24 घंटों में अब तक के सबसे ज्यादा नए मरीज़ सामने आए हैं, वहीं अब तक की सबसे ज्यादा मौतें भी दर्ज की गई हैं.  23 जुलाई की सुबह तक देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 45,720 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं 1129 लोगों की मौत हुई है. देश मे कोरोना के अब तक कुल पॉजिटिव मामले 12,38,635 हो चुके हैं. वहीं कुल 29,861 लोगों की मौत हुई है यानी मौत का आंकड़ा भी 30 हजार को छू रहा है.

इस बीमरी से देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 7,82,607 है. फिलहाल रिकवरी रेट 63.18% चल रहा है. वहीं, देश का पॉजिटिविटी रेट 13.03% पर आया है.

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
Dubai 22K gold price touches Dh200 a gram for first time in nine years
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Delhi Property Tax Rates Likely To Go Up Marginally
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में