Saturday, March 28, 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना वायरस  रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एक बार फिर उन्हें AIIMS में भर्ती करवाया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गृहमंत्री शाह  पिछले 3-4 दिनों से थकान और बदन दर्द की शिकाय़त कर रहे थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें कि पिछले दिनों उनकी Covid-19 रिपोर्ट निगेटिव आई थी और वह होम आइसोलेशन में रहकर अपना काम काज कर रहे थे.

एम्स द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अमित शाह की तबियत फिलहाल स्थिर है और वह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं तथा अस्पताल से ही अपना काम काज संभाल रहे हैं. बता दें कि 2 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उन्हें कोविड संक्रमण हुआ है, इसके बाद 14 अगस्त को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. इसके बाद से वह होम आइसोलेशन में अपने दफ्तर का काम काज कर रहे थे.

Tags: ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
सोना-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
Dollar Consolidates, Still in Demand
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
The Leadership and Ethical Business Model of Arun Gee
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Dubai 22K gold price touches Dh200 a gram for first time in nine years