Tuesday, March 10, 2026

महीनों से कोरोनावायरस  से लड़ रही पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमण मामलों की लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर है. पिछले कुछ हफ्तों से रोज दर्ज किए जाने वाले नए मामले 60 से 90 हजार के बीच आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने गुरुवार को एक बार फिर कोविड-19 महामारी के खिलाफ एकजुट लड़ाई का आह्वान किया है. पीएम ने हैशटैग #Unite2FightAgainstCorona के साथ कई ट्वीट किए हैं.

उन्होंने लिखा, ‘भारत की कोविड-19 की लड़ाई लोगों के चलते आगे बढ़ रही है और इसे कोविड वॉरियर्स से बड़ी शक्ति मिलती है. हमारे एकजुट प्रयास ने बहुत सी जानें बचाई हैं. हमें लड़ाई की अपनी गति बनाए रखनी होगी और हमारे लोगों को वायरस से बचाना होगा.’

पीएम ने इसके साथ कोरोना गाइडलाइंस भी दोहराईं और लिखा, ‘आइए, कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट हों! हमेशा याद रखें: मास्क जरूर पहनें. हाथ साफ करते रहें. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. ‘दो गज की दूरी’ रखें.’

पीएम ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि ‘साथ आकर हम सफल होंगे, साथ आकर हम कोविड-19 के खिलाफ जीत हासिल करेंगे.’

बता दें कि बुधवार की सुबह तक देश में एक दिन में कोविड-19 के 72,049 नए मामले सामने आए थे. इसके साथ देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 67,57,131 हो चुकी है. बुधवार की सुबह तक उसके पिछले 24 घंटों में होने वाले मौतों की संख्या 986 थी.

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
The Leadership and Ethical Business Model of Arun Gee
IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
Dollar Consolidates, Still in Demand
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi