Tuesday, March 10, 2026

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घण्टे में कोरोना के 3579 मामले सामने आए और अब तक कुल मामले 3,36,750 हो गए हैं. पिछले 24 घण्टे में 41 मरीजों की मौत हुई और अब तक कुल 6,081 की मौत हो चुकी है. वहीं, 24 घंटे में 2,186 लोग ठीक भी हुए और अब तक कुल 3,06,747 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं. बीते 24 घण्टे में 56,593 टेस्ट (RT-PCR- 14,253 एंटीजन- 42,340) हुए. दिल्ली में अब तक कुल 40,83,476 टेस्ट हुए.

संक्रमण दर 6.32 फीसदी (पिछले 24 घण्टे के आंकड़े के आधार पर)
रिकवरी रेट- 91.09 फीसदी
सक्रिय मरीज़ों की दर 7.1 फीसदी
कोरोना डेथ रेट- 1.81 फीसदी
सक्रिय मरीजों की संख्या- 23,922
होम आइसोलेशन में मरीज- 14,046
कंटेंमेंट जोन की संख्या- 2716

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले तीन महीनों में पहली बार संक्रमण के नए मामले सबसे कम आए हैं. 23 जुलाई को देश में 50 हजार से कम मामले दर्ज किए गए थे. इससे पहले पिछले 2 दिनों से रोजोना कोरोना के मामले 60 हजार से नीचे आ रहे थे.

वहीं कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन आठ लाख से नीचे बनी हुई है, ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में इस वक्त 7,48,538 मामले एक्टिव हैं. वहीं कोरोना को मात देने वालों की संख्या 67 लाख के आंकड़े को पार करते हुए 67,33,328 हो गई है.

Tags: ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
सोना-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
Dollar Consolidates, Still in Demand
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट