Wednesday, February 4, 2026

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने 22 जनवरी तक कोहरे और शीतलहर की संभावना जताई है.

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है. यूं तो पिछले कुछ दिनों से कभी कोहरा तो कभी शीतलहर का लोग सामना कर रहे हैं, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो ये हालात 22 जनवरी तक रहेंगे. इसके साथ ही मौसम खुश्क रहेगा और हल्की बारिश की भी संभावना है. दिल्ली में आज के तापमान की बात करें तो यह ये 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कोहरे की चादर के बीच सड़क किनारे रहने वाले लोग आग तापकर सर्दी से बचाव करते दिखे.

कश्मीर में कई जगह पारा शून्य से नीचे

वहीं राजस्थान में रात में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई.  हरियाणा में कोहरा छाया है. पंजाब के लुधियाना और भठिंडा में मंगलवार को तापमान 7 डिग्री रहा. श्रीनगर का पारा शून्य से 7 डिग्री कम रहा. कश्मीर में कई जगह तापमान शून्य से नीचे है. इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.

उत्तर भारत में कैसे रहेंगे आने वाले दिन
मौसम विभाग के मुताबिक- 22 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड में घने कोहरे और शीतलहर का कहर रहेगा. वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश घने कोहरे का सामना करेगा. वहीं नॉर्थ ईस्ट में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 23 जनवरी को प्रदेश के कई इलाकों बूंदाबादी के आसार है. इसके साथ ही ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के आसार भी जताए गए हैं.

Tags: , , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
Delhi Property Tax Rates Likely To Go Up Marginally
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
The Leadership and Ethical Business Model of Arun Gee
Dollar Consolidates, Still in Demand
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?