Wednesday, May 13, 2026

संघलोक सेवा आयोग ने कोरोनावायरस की दूसरी लहर को देखते हुए प्रतिष्ठित सिविल सर्विसेज़ की प्रारंभिक परीक्षाा यानी प्रीलिमनरी एग्जाम को टाल दिया है. अब यह परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को होगी. बता दें कि यह परीक्षा 27 जून को होने वाली थी. इसके लिए 4 मार्च, 2021 को नॉटिफिकेशन जारी किया गया था, लेकिन कोविड की दूसरी लहर के चलते देश में स्थिति पहले से ज्यादा गंभीर है, इसलिए आयोग ने इसे टालने का फैसला किया है. कोरोना की स्थिति को देखते हुए परीक्षा के अभ्यर्थियों की ओर से परीक्षा को टालने की मांग की जा रही थी.

बता दें कि पिछले साल भी कोरोना के ही चलते प्रीलिम्स को टालना पड़ा था. पिछली बार भी परीक्षाएं 4 अक्टूबर, 2020 तक के लिए टाल दी गई थीं.

इसके अलावा, इस बार भी स्कूलों में बोर्ड की और उससे निचली स्तर की कक्षाओं में परीक्षाएं टाली गई हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल परीक्षाओं की घोषणा की थी, लेकिन मार्च अंत तक संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है, वहीं 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है.

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Dubai 22K gold price touches Dh200 a gram for first time in nine years
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Delhi Property Tax Rates Likely To Go Up Marginally
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025