Tuesday, March 17, 2026

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस  संक्रमण के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है. गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट गिरकर करीब डेढ़ फ़ीसदी हो गया है जो कि 2 महीने का निचला स्तर है. 24 मार्च के बाद सबसे कम पॉजिटिविटी रेट हो गई है. पिछले 24 घंटों में यहां 1072 संक्रमित मिले जबकि 117 और मरीजों की मौत हो गई. 15 अप्रैल के बाद यह 1 दिन में हुई सबसे कम मौत है. यहां एक्टिव मामलों की संख्या 16 हज़ार के करीब पहुंच गई है जो कि 5 अप्रैल के बाद सबसे कम है. राजधानी में कोरोना से रिकवरी रेट 97.17% हो गया है जबकि एक्टिव मरीज़ों का प्रतिशत 1.15% है. कोरोना से मृत्यु दर 1.67% और पॉजिटिविटी रेट 1.53% हो गई है.

पिछले 24 घंटे में 1072 नए मामले आने के साथ ही महामारी की शुरुआत से लेकर अब संक्रमितों की कुल संख्या 14,22,549 हो गई है. जबकि 117 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 23,812 हो गई. इस दौरान 3725 मरीज ठीक भी हुए जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 13,82,359 लोग इस वायरस को मात देने में कामयाब हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 70,068 टेस्ट हुए जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 1,90,09,274 टेस्ट हो चुके हैं.

अगर पूरे देश की बात करें तो भारत में कोरोना के मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिल रहा है. गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 2,11,298 नए मामले सामने आए जबकि 3847 मरीजों की मौत हुई. मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 2 लाख से कम दर्ज की गई थी जबकि बुधवार को यह 2.08 लाख रही थी. राहत की बात ये है कि इस दौरान संक्रमण मुक्त होने वालों की तादाद दैनिक मामलों से ज्यादा है. गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2 लाख 83 हजार 135 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 25 लाख से नीचे सरककर 24 लाख 19 हजार 907 हो गई है.

Tags: ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Dubai 22K gold price touches Dh200 a gram for first time in nine years
सोना-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट
Delhi Property Tax Rates Likely To Go Up Marginally
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया