Thursday, March 19, 2026

वाशिंगटन: 

कोरोना के नए वेरिएंट Omicron को लेकर पूरी दुनिया में डर का माहौल है. कई देश कड़े प्रतिबंध लागू करने को विवश हैं. इस बीच, खबर आ रही है कि ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका के न्यूयॉर्क में बच्चों के अस्पताल में दाखिल यानी भर्ती होने के मामले बढ़े हैं. न्यूयॉर्क के स्वास्थ्य अधिकारियों ने ओमिक्रॉन के मामलों में वृद्धि के साथ अस्पताल में भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या में तेजी आने की जानकारी दी है. वहीं, व्हाइट हाउस ने रविवार को कोविड -19 टेस्टिंग की कमी को जल्दी से जल्दी हल करने का वादा किया है.

न्यूयॉर्क स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ ने शुक्रवार को एक बयान में चेतावनी दी कि “कोविड-19 से जुड़े बच्चों के अस्पतालों में नए मरीजों के भर्ती होने में तेजी आई है.” बयान में कहा गया है कि “न्यूयॉर्क शहर में 18 वर्ष तक के बच्चों के अस्पताल में दाखिले होने की दर चार गुना बढ़ी है. यह तेजी 5 दिसंबर से शुरू हुए सप्ताह और मौजूदा हफ्ते के बीच आई.”

विभाग ने कहा कि अस्पताल में भर्ती हुए बच्चों में करीब आधे 5 साल से कम उम्र के हैं. यह आयु वर्ग फिलहाल वैक्सीन के लिए अपात्र है.

जॉन्स हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं. पिछले 7 दिनों में रोजाना औसतन करीब 1,90,000 नए केस मिल रहे हैं.

त्योहारी सीजन, जिसमें लोग अपने परिवार से मिलते हैं और घूमते-फिरते हैं, के साथ नए ओमिक्रॉन वेरिएंट ने अमेरिका में टेस्टिंग के लिए भीड़ बढ़ा दी है.

Tags: ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
The Leadership and Ethical Business Model of Arun Gee
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
Dubai 22K gold price touches Dh200 a gram for first time in nine years
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.