Friday, April 24, 2026

भारत में एक बार फिर कोरोनावायरस के डेली मामलों की संख्या 1 लाख के पार हो गई है. शुक्रवार यानी 7 जनवरी, 2022 की सुबह तक पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोनावायरस के मामले 28.8 फीसदी बढ़ गए हैं. ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार के बीच पिछले 24 घंटे में 1,17,100 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 302 मरीजों की मौत हुई है.

1,17,100 मामले सामने आने के बाद से भारत अब कोरोना के कुल 35,226,386 केस दर्ज हो चुके हैं.  देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,71,363 हो गई है. पिछले 24 घंटों में 30,836 मरीज ठीक हुए हैं और अब तक कोविड से रिकवर होने वालों की संख्या 34,371,845 हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में 302 मौतों के बाद अब तक देश में कोविड से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 4,83,178 हो गई है.

एक्टिव केस की दर कुल मामलों का 1.05% है. रिकवरी रेट 97.57% पर चल रहा है. लगातार कोविड के बढ़ते मामलों के बीच डेली पॉजिटिविटी रेट 7.74% पर पहुंच गया है. वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.54% पर है.

देश भर में पिछले 24 घंटे में वैक्सीन की 94,47,056 डोज दी गई हैं और देश में अब तक कुल 1,49,66,81,156 डोज दी जा चुकी हैं.

10 दिनों में 18 गुना बढ़ गए मामले

भारत में तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है और मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि महज पिछले 10 दिनों में ही कोविड के डेली केस बढ़कर 18 गुना हो गए हैं. अभी 28 दिसंबर को ही देश में एक दिन में कोविड के 6,358 मामले सामने आए थे और 10 दिनों में ही यह संख्या 1 लाख 17 हजार से ज्यादा हो गई है.

 

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
सोना-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
Delhi Property Tax Rates Likely To Go Up Marginally