Friday, March 20, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) 26 जुलाई को अपने पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए आवेदन शुरू करेगा, जबकि अंडरग्रेजुएट के दाखिले अगस्त के पहले तीन दिनों में यानी 1 से 3 तारीख के बीच शुरू होने की संभावना है. पिछले साल की तरह यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी.

गुरुवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है. डीन एडमिशन पिंकी शर्मा ने कहा, “हमने 26 जुलाई को पोस्टग्रेजुएट आवेदन शुरू करने का फैसला किया है.

अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए दाखिले सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा के बाद शुरू होगा. हालांकि परिणाम 31 तक जारी कर दिए जाएंगे, ऐसे में संभावना है कि दाखिला शायद 1-3 अगस्त के बीच शुरू किया जाए. रजिस्ट्रार जल्द ही फाइनल तारीखों को जारी करेगा.

डीयू ने पहले कहा था कि वह 15 जुलाई को अस्थायी रूप से आवेदन शुरू करेगा, जिसे बाद में जुलाई के अंत तक के लिए स्थगित कर दिया गया था,

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चैयरपर्सन, एडमिशन, राजीव गुप्ता ने बताया था कि भले ही DU जुलाई के अंत तक आवेदन शुरू करना चाहता था, लेकिन अन्य विचार इसे मुश्किल बना रहे थे.

उन्होंने कहा,  “हम जुलाई के आखिरी सप्ताह से आवेदन शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जब तक हमें एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) से तारीखें नहीं मिलतीं, यह थोड़ा मुश्किल होगा.  NTA ने NEET की तारीखों की घोषणा कर दी है, इसलिए उम्मीद है कि हमें जल्द ही DUET (DU एंट्रेंस टेस्ट) की तारीखों का ऐलान कर दें.”

NTA डीयू में कुछ UG और UG कोर्सेज के लिए परीक्षा आयोजित करता है, जिसके लिए प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है. वहीं DU अभी भी CUCET (सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) को लेकर शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रहा है.

बता दें, केंद्र सरकार की ओर से 12वीं कक्षा की CBSE बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लेने के बाद, डीयू ने कहा था कि वह अपने UG दाखिले के लिए बोर्ड द्वारा तैयार “मेरिट” क्राइटेरिया का पालन करेगा.

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Delhi Property Tax Rates Likely To Go Up Marginally
The Leadership and Ethical Business Model of Arun Gee
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
सोना-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट
Dubai 22K gold price touches Dh200 a gram for first time in nine years
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे