Friday, February 13, 2026

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना ( corona) के 9,195 नए केस सामने आए हैं. यह संख्या कल से 44.6 फीसदी ज़्यादा है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 143.15 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. भारत में एक्टिव केस वर्तमान में 77,002 हैं. वहीं रिकवरी रेट वर्तमान में 98.40% है. पिछले 24 घंटों में 7,347 लोग ठीक हुए हैं, जिसके साथ इनकी संख्या बढ़कर 3,42,51,292 हो गई है. पिछले 24 घंटे में मौत 302 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, जिसके बाद यह संख्या बढ़कर 4,80,592 हो गई है.

वहीं देश मे Omicron variant के 781 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 241 मरीज़ ठीक भी हो चुके हैं. अब तक देश के 21 राज्यों में कोरोना का यह नया वैरिएंट फैल चुका है. दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा केस 238 हैं. वहीं महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 167 मामले सामने आए हैं.

जब यूके की फ्लाइट से आई 11 साल की बच्ची को टेस्ट में निकला कोरोना, आगे क्या हुआ

बता दें कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच येलो अलर्ट  लागू कर दिया गया है. यह निर्णय कोरोना के मामले बढ़ने के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने लिया है. DDMA ने मंगलवार को स्कूल-कॉलेज, सिनेमा और जिम तुरंत प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया है. साथ ही, दुकानों, सरकारी परिवहन समेत कई तरह पाबंदियां लगाई गई हैं.

पंजाब में सार्वजनिक जगहों पर जाने के लिए कोविड वैक्सीन अनिवार्य, रैलियों पर कोई जानकारी नहीं

वहीं पंजाब में सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए लोगों के लिए पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है. राज्य सरकार ने मंगलवार को देश के कई हिस्सों में COVID-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में वृद्धि देखते हुए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है.

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
Dollar Consolidates, Still in Demand