Monday, April 13, 2026

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर को सील कर दिया गया. जिसके बाद इस रुट पर भारी जाम देखने को मिल रहा है.

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर को सील कर दिया गया. जिसके बाद इस रुट पर भारी जाम देखने को मिल रहा है. सुबह दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों को रोक लिया गया. जिसके बाद प्रवासी मजदूरों ने धरना शुरू कर दिया. प्रवासी मजदूरों की नाराजगी है कि कारों को बिना जांच के ही बैरिकेड क्रॉस कराया जा रहा है जबकि प्रवासी मजदूरों को रोका जा रहा है. प्रवासी मजदूरों ने सवाल उठाए कि क्यों साइकिल से जाने वाले लोगों को रोका जा रहा है जबकि कार वालों को बिना जांच के जाने दिया जा रहा है.

साइकिल सवार मजदूरों ने नाराज होकर सड़क बधित कर दी. हंगामे के चलते लंबा जाम लग गया. सड़क पर भीड़ भारी संख्या में लोगों के जुटने के बाद पुलिस वहां पहुंची और लोगों को वापस घर भेजने की कोशिश करती नजर आई. इस घटना के करीब एक घंटे बाद दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर को सील कर दिया गया.

गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण के केसों की संख्‍या 15 हजार के करीब पहुंच गई है.हरियाणा की बात करें तो यहां अब तक कोरोना के केसों की संख्‍या 1400 के आसपास है. राज्‍य में कोरोना के कारण 18 लोगों की जान गई है. 525 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद स्‍वस्‍थ हो चुके हैं और राज्‍य में एक्टिव केंसों की संख्‍या 525 के आसपास है.

Tags: ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
Dubai 22K gold price touches Dh200 a gram for first time in nine years
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
Delhi Property Tax Rates Likely To Go Up Marginally