Wednesday, March 25, 2026

उज्जैन में पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘कानपुर का दरिंदा’ विकास दुबे पॉल के नाम की फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर रहा था. वह राजस्थान के कोटा से सड़क के रास्ते उज्जैन पहुंचा था. विकास दुबे के साथ ही एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद ऐसी जानकारी आई थी कि विकास दुबे फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर रहा था. दुबे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचा था, यहां पर उसे एक गार्ड ने पहचान लिया था. उसकी पहचान कन्फर्म होने पर उज्जैन पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि विकास दुबे कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद दिल्ली एनसीआर पहुंचा था. दिल्ली एनसीआर में उसे फरीदाबाद में देखा गया था. लेकिन यहां पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा. लगभग एक हफ्ते तक पुलिस के शिकंजे से बचते फिरने के बाद आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद फिलहाल यूपी का यह कुख्यात गैंगस्टर उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया कि उनकी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात हुई है. उन्होंंने बताया कि मध्य प्रदेश दुबे को यूपी पुलिस को सौंप देगी.

शिवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं. हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है.’

बता दें कि गिरफ्तारी के बाद भी विकास दुबे पुलिस पर रौब जमाता नजर आया. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस उसे गाड़ी में बिठाने ले जा रही है और उसे दो-तीन पुलिसकर्मियों ने पकड़ रखा है. तभी विकास दुबे जोर से चिल्लाता है, ‘मैं विकास दुबे हूं.. कानपुर वाला.’ तभी एक कॉन्स्टेबल ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद दुबे चुप हो गया.

हालांकि, विकास दुबे की दूसरे राज्य में अचानक हुई इस गिरफ्तारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कई विपक्षी नेताओं ने भी इस गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया है कि सरकार स्पष्ट करे कि यह गिरफ्तारी है या सरेंडर.

Tags: , , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
The Leadership and Ethical Business Model of Arun Gee
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे
IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
सोना-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ