Friday, March 27, 2026

भारतीय जनता पार्टी ने नवंबर, 2017 में अग्रसेन गहलोत पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2007 और 2009 के बीच, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब उन्होंने सब्सिडाइज़्ड फर्टिलाइज़र यानी उर्वरक का निर्यात किया था.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के ठिकानों पर कथित उर्वरक घोटाले में प्रवर्तन निदेशाल ने बुधवार को छापेमारी की है. सूत्रों ने बताया कि यह उर्वरक के निर्यात को लेकर किसी कथित घोटाले का मामला है. इस मामले में ईडी देशभर में छापे मार रही है. भारतीय जनता पार्टी ने नवंबर, 2017 में अग्रसेन गहलोत पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2007 और 2009 के बीच, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब उन्होंने सब्सिडाइज़्ड फर्टिलाइज़र यानी उर्वरक का निर्यात किया था. सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि ईडी इस मामले में देशभर में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.

इस मामले में क्लोराइड पोटाश  के निर्यात का आरोप है, दरअसल, इस उर्वरक का निर्यात प्रतिबंधित है. MoP को देश में Indian Potash Limited आयातित करती है और फिर इसे सब्सिडाइज़ रेट पर किसानों को बेचा जता है लेकिन आरोप है कि अग्रसेन गहलोत ने 2007-09 के बीच में जब वो IPL के ऑथराइज्ड डीलर थे, तब MoP सब्सिडाइज्ड रेट पर खरीदा और किसानों को बांटने के बजाय कुछ कंपनियों को बेच दिया, जिन्होंने फिर इसे इंडस्ट्रियल सॉल्ट का नाम देकर मलेशिया और सिंगापुर को निर्यात कर दिया. Directorate of Revenue Intelligence ने 2012-13 में इस मामले का खुलासा किया था.

बता दें कि इसके पहले अशोक गहलोत के करीबियों पर आयकर विभाग ने भी एक्शन लिया था. अशोक गहलोत के करीबियों के यहां कुछ दिन पहले आईटी विभाग ने 13 जुलाई को छापेमारी की थी. पिछले हफ्ते सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि छापेमारी में करीब 12 करोड़ कैश मिला है और 1 करोड़ 70 लाख के गहने मिले हैं. इस छापेमारी में राजीव अरोड़ा ,सुनील कोठरी और रतनकांत शर्मा का नाम आया था. तीनों को आईटी एक्ट के तहत नोटिस जारी किया गया है और पूछताछ होनी है.

Tags: ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
Dollar Consolidates, Still in Demand
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
Delhi Property Tax Rates Likely To Go Up Marginally