Wednesday, March 25, 2026

कोरोना के साये तले सोमवार से प्रारंभ हुए संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन राज्‍यसभा के उप सभापति के चुनाव में एनडीए प्रत्‍याशी हरिवंश नारायण सिंह निर्वाचित घोषित किए गए. वे लगातार दूसरी बार राज्‍यसभा के उप सभापति चुने गए. हरिवंश  के नाम से लोकप्रिय 64 वर्षीय  हरिवंश नारायण सिंह ने विपक्ष के साझा उम्‍मीदवार मनोज झा को पराजित किया. मनोज झा राष्‍ट्रीय जनता दल से सांसद हैं.चुनाव के पहले ही ‘अंकगणित’ के लिहाज से हरिवंश के चुने जाने की संभावनाएं जाहिर की जा रही थी और हुआ भी ठीक यही. गौरतलब है कि जेडीयू के राज्‍यसभा सांसद हरिवंश पूर्व में पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं.

सदन में ध्वनिमत से हरिवंश को उपसभापति चुना. सभापति चुने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, आरजेडी के मनोज झा और विभिन्न दलों के नेताओं ने हरिवंश को बधाई दी और नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं. सत्तारूढ़ सदस्यों और विपक्ष के प्रस्तावों के बाद सभापति एम वेंकैया नायडू ने ध्वनिमत के आधार पर हरिवंश को निर्वाचित करने की घोषणा की.इससे पहले, सत्‍तारूढ़ एनडीए की ओर से बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने हरिवंश के समर्थन में प्रस्‍ताव रखा जबकि मनोज झा के समर्थन में राज्‍यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद प्रस्‍ताव रखा था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उप सभापति चुने जाने पर हरिवंश को बधाई दी है. पीएम ने कहा कि इस बार संसद सत्र ऐसी परिस्थितियों में आयोजित हो रहा है जैसी पहले कभी नहीं रहीं. ऐसे में यह महत्‍वपूर्ण है कि सुरक्षा से संबंधित सभी ऐहतियात बरती जाएं. पीएम ने कहा कि हरिवंश जी सदन के हर गलियारे से संबंध रखते हैं. उन्‍होंने निष्‍पक्ष अंदाज में सदन की कार्यवाही संचालित की है. वे असाधारण निर्णायक  रहे हैं और आने वाले समय में भी ऐसा ही करते रहेंगे. अपने कर्तव्‍यों का निर्वहन करने में उन्‍होंने कड़ा परिश्रम किया है.

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
Taiwan October Export orders Likely contracted Again, But at Slower Pace- Raeuters Poll
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
Dollar Consolidates, Still in Demand