Friday, March 6, 2026

 सीएनजी की कीमतों (CNG prices) में बढ़ोतरी के विरोध में आज यानी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के ऑटो, टैक्सी और मिनी बस के ड्राइवर हड़ताल पर हैं। विभिन्न यूनियनों ने इस हड़ताल का आह्वान किया है। रोज काम-धंधे और नौकरी पर जाने वालों को ऑटो, टैक्सी और मिनी बस सेवाएं नहीं मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ऑपरेटर्स सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से दिल्ली में किराये बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। यह एक दिन की हड़ताल होगी।

पीटीआई के मुताबिक, ज्यादातर यूनियनों ने कहा कि उनकी हड़ताल एक दिन की होगी। लेकिन सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली ने कहा कि उनकी सोमवार से “अनिश्चितकालीन” हड़ताल शुरू हो जाएगी। यह कैब एग्रीगेटर्स की एसोसिएशन है।

दिल्ली सरकार समयबद्ध तरीके से किराया संशोधन पर विचार करने के लिए एक समिति बनाने की घोषणा कर चुकी है।

सीएनजी पर 35 रुपये सब्सिडी की भी है मांग

दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा, सीएनजी की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी ऑटो और कैब ड्राइवर्स के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि सरकार कोई समिति बना रही है, लेकिन हमें अपनी समस्याओं का समाधान नजर नहीं आता है। हम सरकार (केंद्र और दिल्ली) से सीएनजी की कीमतों पर 35 रुपये प्रति किग्रा की सब्सिडी की मांग कर रहे हैं।”

सोनी ने कहा, ‘हम हर रोज घाटे में चल रहे अपने ऑटो और कैब नहीं चला सकते क्योंकि सीएनजी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध करने के लिए यह एक प्रतीकात्मक विरोध है।’

सीएनजी की कीमतों पर सब्सिडी की मांग को लेकर सैकड़ों ऑटो, टैक्सी और कैब चालकों ने हाल ही में दिल्ली सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया था। राजधानी में 90,000 से ज्यादा ऑटो और 80,000 रजिस्टर्ड टैक्सी हैं।

एसटीए ऑपरेटर्स एकता मंच के महासचिव श्यामलाल गोला ने कहा कि 10,000 से ज्यादा आरटीवी बसें किराये में संशोधन और सीएनजी की कीमतों में कमी में कमी की मांग को लेकर सड़कों पर नजर नहीं आएंगी।

Tags: , , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल
Dollar Consolidates, Still in Demand
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
The Leadership and Ethical Business Model of Arun Gee
Share Price में हेराफेरी! SEBI ने 85 कंपनियों को शेयर मार्केट से ट्रेडिंग पर लगाया बैन
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
Exclusive Insights, Networking & Growth Strategies at Bizzopp 2025
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?