Monday, April 13, 2026

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने बधिर बच्चों (Deaf Children) को सांकेतिक भाषा में पाठ्यपुस्तक और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए.

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा, ‘‘भारतीय सांकेतिक भाषा में एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता से बधिर बच्चे (Deaf Children) भी अब शिक्षा संसाधनों तक पहुंच बना सकते हैं और यह शिक्षकों, अभिभावकों और बधिर समुदाय के लिए एक उपयोगी तथा अत्यावश्यक संसाधन होगा.”

मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार बच्चों में ज्ञानात्मक कौशल बाल्यावस्था में विकसित होता है और यह आवश्यक है कि बच्चों को उनकी शिक्षण आवश्यकताओं के अनुसार शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाए. सहमति पत्र पर हस्ताक्षर गहलोत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की डिजिटल मौजूदगी में हुए.

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
Dubai 22K gold price touches Dh200 a gram for first time in nine years
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
Petrol Diesel Price: 18 दिन बाद महंगा हुआ डीजल
Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Dollar Consolidates, Still in Demand