Friday, May 15, 2026

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भीषण आग हादसे की चपेट में आकर 19 लोगों की मौत हो गई है. न्यूयॉर्क के मेयर ने कहा कि शहर में रविवार को एक ऊंची इमारत में आग लगने की वजह से कम से कम से 19 लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग जख्मी हो गए. इसमें 9 बच्चे भी शामिल हैं. यह घटना अमेरिका की सबसे भीषण आवासीय आग हादसों में से एक है.

मेयर एरिक एडम्स ने सीएनएन को बताया, “19 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, साथ ही कई अन्य लोगों की हालत गंभीर है.” उन्होंने कहा कि 63 लोग घायल हुए हैं. मेयर ने कहा, “यह हमारे इतिहास में सबसे भीषण अग्निकांड में से एक है.”

उन्होंने कहा, “जिन लोगों को हमने खो दिया, उनके लिए प्रार्थना करने में मेरे साथ शामिल हों, विशेष रूप से उन 9 बच्चों के लिए जिनकी इस घटना में जान चली गई.”

एक अधिकारी ने कहा कि यह भीषण आग एक इलेक्ट्रिक हीटर की वजह से लगी.

न्यूयॉर्क शहर के अग्निशमन विभाग के आयुक्त डेनियल निग्रो ने संवाददाताओं से कहा, “मार्शलों ने भौतिक साक्ष्यों और निवासियों के हवाले से मिली जानकारियों से निर्धारित किया है कि यह आग एक बेडरूम में एक पोर्टेबल इलेक्ट्रिक हीटर से शुरू हुई थी.”

Tags: , ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Sensex 1,500 अंक तक गिरा, Nifty भी लुढ़ककर 17,000 के नीचे आया
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
RELIANCE आज पेश करेगा अपने Q4 नतीजे
Dollar Consolidates, Still in Demand
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
सोना-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, अभी 10 फीसदी और महंगा होगा खाने का तेल