Friday, March 20, 2026

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले हर दिन नया रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आ रहे हैं. सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 40,425 नए मामले सामने आए हैं.

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 40,425 नए मामले सामने आए हैं. यह एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं. इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या11 लाख के आंकड़े को पार करते हुए 11,18043 पर पहुंच गई है. वहीं बात करें मृतकों की संख्या  की तो आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में 681 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 27,497 पर पहुंच गई है. इस वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, अब तक 7,00087 लोग इस खतरनाक बीमारी को हराकर ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेट 62.61 फीसदी पर बरकरार है तो वहीं पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 15.79 फीसदी हो गया है.

ICMR द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार 19 जुलाई को कुल 2 लाख 56 हजार 39 टेस्ट हुए हैं, तो वहीं अब तक कुल 1,40,47,908 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं. वहीं राज्यवार कोराना संक्रमण के आंकड़ों को देखें तो महाराष्ट्र कोविड-19 के मामलों में लगातार शीर्ष पर बना हुआ है. सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 9518, आंध्रप्रदेश में 5041, तमिलनाडु में 4979, कर्नाटक में 4120 और पश्चिम बंगाल में 2278 नए मामले सामने आए हैं.

बात करें राज्यवार मृतकों की संख्या की तो आपको बता दें कि महाराष्ट्र यहां भी शीर्ष पर काबिज है. पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 258, कर्नाटक में 91, तमिलनाडु में 78, आंध्र प्रदेश में 56 और उत्तर प्रदेश में 38 लोगों की मौत हो चुकी है.

Tags: ,

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Arun Kumar Saini ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, Capital Sands ने लगाई ऊंची छलांग
IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा सोने का रेट
कोरोना की वजह से देश का लक्जरी कार बाजार 5-7 साल पीछे हुआ
शेयर बाजार में गिरावट का दिन, सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान में
Bizzopp Expo and Business Awards 2025: A Landmark Event in New Delhi
महिलाओं की दिलचस्पी ऑनलाइन ट्रेडिंग बाज़ार (FX & CFD’s) में क्यों बढ़ने लगी?
Celebrity Bhagyashree Presents Awards to Notable Personalities.
Bizzopp Business Expo 2025: Unlock Networking and Growth Opportunities in New Delhi
Delhi Property Tax Rates Likely To Go Up Marginally
Dollar Consolidates, Still in Demand